झांसी में सहकार भारती का अभ्यास वर्ग:दो दिवसीय वर्ग में संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता पर चर्चा

Oct 10, 2026 - 08:00
0
झांसी में सहकार भारती का अभ्यास वर्ग:दो दिवसीय वर्ग में संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता पर चर्चा
झांसी में सहकार भारती, झांसी विभाग का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 8 और 9 अक्टूबर को संपन्न हुआ। इसमें सहकारिता के सिद्धांतों, संगठनात्मक कार्यपद्धति, सामाजिक समरसता, आर्थिक स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण में सहकारिता की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया गया। समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवाभाव के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता समाज में परस्पर सहयोग, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामूहिक विकास का प्रभावी माध्यम है। अभ्यास वर्ग में स्वयं सहायता समूहों, महिला सशक्तीकरण, रोजगारपरक गतिविधियों और सहकारिता के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन सहकारिता, स्वावलंबन और सेवा भाव के साथ समाज के विकास में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User