लाइसेंसी बंदूक से युवक ने खुद को मारी गोली:साली के पति और ससुराल वालों के अपशब्दों से आहत होकर उठाया कदम

Oct 14, 2026 - 17:17
0
लाइसेंसी बंदूक से युवक ने खुद को मारी गोली:साली के पति और ससुराल वालों के अपशब्दों से आहत होकर उठाया कदम
सुल्तानपुर में दिग्विजय सिंह के मौत के मामले में बुधवार दूसरे दिन नया मामला सामने आया है। सुसराल में साली के मामले में पंचायत के दौरान सुलह समझौते के बाद उसकी साली की पति और सुसराल वालों ने उसे अपशब्द कह थे। इसी बात से आहत होकर उसने घर आने के बाद मौत को गले लगा लिया। मामला लंभुआ कोतवाली अंतर्गत धनेछे गांव का है। बताया जा रहा है मंगलवार शाम सुसराल जौनपुर के सुजानगंज थाना अंतर्गत अलैया हरिपुर से घर लौटने के बाद दिग्विजय ने कपड़े तक नहीं बदले थे। तभी उसकी सुसराल से फोन आया उसने कॉल रिसीव करते हुए गाली दिया और पत्नी को फोन पकड़ा दिया। पत्नी फोन लेकर बाहर खड़े ट्रैक्टर के पास जाकर बात करने लगी तभी दिग्विजय ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली दागकर आत्महत्या कर लिया। गोली की आवाज सुनकर पत्नी घर में पहुंची तो पति को खून में लथपथ पाया। पुलिस बुधवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करा रही है। घटना के बाद मंगलवार रात पूर्व भाजपा विधायक देवमणि ने परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें ढाढस बंधाया था। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के पास लगभग 18 बीघे जमीन थी जिस पर वो खेती करके परिवार को पाल रहा था। पिछले साल ही उसने खेती के लिए लोन पर एक ट्रैक्टर लिया था। अब वो घर की मरम्मत करने की तैयारी में जुटा था। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि मृतक के पिता लाल प्रताप सिंह गांव के ही एक व्यक्ति को फंसाने के लिए लगभग एक दशक पहले अपने पैर में ही गोली मार ली थी। उसके बाद लगभग 10-12 वर्षों से वो पैरालाइसिस रोग से ग्रस्त हैं और बिस्तर पर हैं। मां सुमन और पत्नी अमृता सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।तीन बच्चे शुभी कक्षा दो, सुरभि यूकेजी और बेटा शौर्य एलकेजी में पढ़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User