खेत में लगे तार से करंट लगा, दिव्यांग की मौत:पुवायां में यूरीन कर रहा था, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गंगसरा गांव में बुधवार दोपहर झटका मशीन से जुड़े तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गांव निवासी सुभाष पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। वह दोनों पैरों से दिव्यांग था और ट्राई साइकिल के सहारे घर से निकला था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। खेत के पास पेशाब करते समय लगा करंट सुभाष बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे ट्राई साइकिल से घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर खेत के पास पहुंचकर उसने ट्राई साइकिल रोकी और पेशाब करने लगा। इसी दौरान अनजाने में उसका हाथ खेत में झटका मशीन से जुड़े तार पर पड़ गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया। महिला ने डंडे से हटाया तार इसी दौरान वहां से गुजर रही एक महिला की नजर सुभाष पर पड़ी। उसने तत्परता दिखाते हुए डंडे से तार हटाकर युवक को करंट से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की पीआरवी टीम और पुवायां कोतवाली प्रभारी आरके रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुभाष तीन भाइयों में बीच का था। परिवार के सदस्य मेहनत-मजदूरी करके जीवनयापन करते हैं। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)