लायंस क्लब का स्वास्थ्य शिविर:जौनपुर में नवजात शिशुओं का टीकाकरण किया, गर्भवतियों की जांच कराई
जौनपुर में लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' ने सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार की सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक निःशुल्क टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया। यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चौरसंड के सहयोग से इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय, चौकीपुर, चौकियां में हुआ। अभियान में नवजात शिशुओं का टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर जरूरी सलाह दी गई। इसका मकसद ग्रामीण परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और मां-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। क्लब अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ने जरूरतमंदों की सेवा को क्लब का मकसद बताया। सचिव नवीन मिश्रा ने स्वस्थ मां और शिशु को स्वस्थ समाज की नींव कहा। संयोजक गौरव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ऋषिदेव, मोहम्मद आज़म समेत क्लब सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद थे। एएनएम योगिता राय, प्रधानाध्यापिका ममता श्रीवास्तव, आशा कार्यकर्ता कुसुम यादव, अर्चना मौर्या और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा यादव ने अहम भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग व विद्यालय परिवार का भी सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)