काशी नरेश विश्वविद्यालय में स्टार्टअप के बारे में बताया:नवाचार, उद्यमिता और AI सहित कई क्षेत्रों में अवसरों पर की चर्चा
काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही में मंगलवार को Saathi Innovation Incubation Foundation के सहयोग से 11:00 बजे एक विशेष स्टार्टअप सत्र हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को नवाचार, उद्यमिता और कौशल विकास के अवसर बताना था। सत्र में डॉ. सिद्धार्थ प्रिय ने छात्रों को नवाचार, उद्यमिता, स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से स्थानीय समस्याओं के समाधान खोजने और अपने विचारों को स्टार्टअप में बदलने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ समेत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के मौके भी बताए गए। वक्ताओं ने युवाओं को रोजगार ढूंढने के बजाय रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तीकरण पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन में अनूप कुमार, मनीष कुमार और संयोजक डॉ. विपुल कुमार ने भूमिका निभाई। कई शिक्षक और छात्र भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)