लेबर ठेकेदार के तीन मंजिला मकान से 5.50-लाख की चोरी:छत के रास्ते से घुसा चोर, स्टोर रूम का टूटा मिला ताला, संदिग्ध CCTV में कैद

Oct 14, 2026 - 18:05
0
लेबर ठेकेदार के तीन मंजिला मकान से 5.50-लाख की चोरी:छत के रास्ते से घुसा चोर, स्टोर रूम का टूटा मिला ताला, संदिग्ध CCTV में कैद
नौबस्ता में मंगलवार देर रात चोर ने लेबर ठेकेदार के तीन मंजिला मकान को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर ने नकदी और जेवरात समेत करीब 5.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। बुधवार तड़के स्टोर रूम का ताला टूटा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक कैद दिखाई दिया है। छत के रास्ते से घर में घुसे चोर राजीव विहार निवासी दिलीप वर्मा लेबर ठेकेदार हैं। उनके साथ मां कुसुमा देवी, पिता राम सेवक और दो भाइयों धीरेंद्र व प्रदीप का परिवार साथ रहता है। इसके अलावा मकान में दो किराएदार भी हैं। दिलीप ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। देर रात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ। इसके बाद स्टोर रूम का ताला तोड़ने के बाद बक्से में रखे 50 हजार रुपये नकद और करीब पांच लाख के जेवरात समेट कर फरार हो गया। चोर के घर में घुसने और वारदात को अंजाम देने के दौरान परिवार के किसी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी। देर रात मां बाथरूम जाने के लिए उठीं तो घटना की जानकारी हुई। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सीसी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User