बौसर में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित:सभी का हित और कल्याण की भावना को आगे बढ़ाना उद्देश्य
कानपुर के ग्राम पंचायत बौसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी जसवंत कुमार के प्रयासों से पूज्य श्री वीरेश्वर महाराज का गांव में आगमन हुआ। इस दौरान पूज्य श्री रुद्रेश्वर महाराज भी मौजूद रहे। संतों के स्वागत में हजारों भक्तों ने पुष्पवर्षा की। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्य दरबार रहा। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान महाराज ने भक्तों की अर्जियां सुनीं और 65 भक्तों के पर्चे बनाए। भक्तों ने संतों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम संचालक जसवंत कुमार ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ‘सभी का हित हो, सभी का कल्याण हो’ की भावना को आगे बढ़ाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)