लेखपालों का 8 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन:मैनपुरी में मांगें पूरी न होने पर 17 अक्टूबर से करेंगे पूर्ण कार्य बहिष्कार
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को मैनपुरी सदर तहसील के लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और मांगें पूरी न होने पर 17 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। लेखपालों का कहना है कि लगातार बढ़ते काम के बावजूद उनकी कई मांगें सालों से लंबित हैं। इनमें ग्रेड पे 2800 रुपये करना, वेतन विसंगति दूर करना और अंतर्मंडलीय ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलना शामिल है। इसके अलावा स्टेशनरी भत्ता बढ़ाकर 500 रुपये, मोटरसाइकिल भत्ता 1500 रुपये और विशेष भत्ता 1000 रुपये प्रतिमाह करने की भी मांग की गई। लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने और लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। संघ अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि अगर मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो 17 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और कार्य बहिष्कार होगा। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह चौहान, श्याम गुप्ता, सत्यम चौहान, प्रीति यादव, शिवांगी, भूपेंद्र, निशी और प्रशांत राठौर जैसे लेखपाल मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)