गोरखपुर में राणी सती कीर्तन:श्रृंगार संग महाभोग का आयोजन, भजनों की गूंज बीच बंटा महाप्रसाद
गोरखपुर में श्री राणी सती दादी सेवा मंडल की ओर से 10 अक्टूबर 2026 को अमावस्या मासिक कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री राणी सती दादी का भव्य श्रृंगार कर ज्योत प्रज्वलित की गई और महाभोग अर्पित किया गया। भक्तों ने गणेश जी, पितर जी और हनुमान जी की वंदना के बाद भजन-कीर्तन किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ‘पितरों की महिमा बड़ी निराली’, ‘लाल चुनरिया ले हैं मां ओढ़ो ना’ और ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ सहित कई भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में श्री महंत रविंद्र दास, पवन सिंघानिया, भरत जालान, नारायण, पवन केसान, संजय सिंघानिया, शैलेश तुलस्यान, अमित सिंघानिया, नरेंद्र अग्रवाल, मनोज गोयल, अतुल जालान, मनीष रूंगटा, संदीप केडिया, अभिषेक गोयल, संदीप कटारूका, सुमन सिंघानिया, मंजू श्री जालान, मीता अग्रवाल, तृप्ति केडिया, एकता जालान और आकांक्षा केडिया सहित बड़ी संख्या में दादी भक्त उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)