लेखपालों का ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार:8 अक्टूबर से कामकाज रहेगा ठप, 3 तहसीलों में ज्ञापन सौंपा

Oct 04, 2026 - 13:26
0
लेखपालों का ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार:8 अक्टूबर से कामकाज रहेगा ठप, 3 तहसीलों में ज्ञापन सौंपा
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के लेखपाल चरणबद्ध आंदोलन के तहत 8 अक्टूबर, गुरुवार से सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। इसमें आय, जाति, निवास, वरासत, अंश दुरुस्ती और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित अन्य ऑनलाइन कार्य शामिल हैं। लेखपालों ने आम जनमानस से अपील की है कि वे अगले तीन दिनों में आवश्यक प्रमाण पत्र बनवा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। आंदोलन के संबंध में कन्नौज की तीनों तहसीलों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा चुका है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, जिला महामंत्री अभिषेक द्विवेदी, सदर अध्यक्ष शुभम मिश्रा, छिबरामऊ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह और तिर्वा अध्यक्ष संदीप कुमार ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User