लेखपालों ने काम बंद करने की चेतावनी दी:ऑनलाइन काम बढ़ने के बावजूद नहीं मिले संसाधन, प्रदेशभर में करेंगे कार्य बहिष्कार
बरेली में लेखपालों ने 17 अक्टूबर से काम बंद करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ऑनलाइन काम बढ़ने के बावजूद उन्हें पर्याप्त तकनीकी संसाधन नहीं मिले हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने यह ऐलान किया है। संघ की मांग है कि उनके पद को तकनीकी घोषित किया जाए और हर लेखपाल को आधुनिक लैपटॉप व मोबाइल मिले। एक लेखपाल के पास आमतौर पर चार से पांच गांवों का काम होता है। उन्हें आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र और वरासत जैसे कामों के लिए कई गांवों में जाना पड़ता है। अब उन्हें फील्ड के साथ ऑनलाइन राजस्व कामों की भी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। कई जगहों पर शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। संघ ने साफ किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो राजस्व से जुड़े काम रुक जाएंगे और लोगों को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)