लिव-इन पार्टनर से मारपीट करने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड:बुलंदशहर में महिला की शिकायत पर FIR, विभागीय जांच के आदेश
बुलंदशहर में डायल-112 में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर उसकी लिव-इन पार्टनर ने मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पहासू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार रात 8:30 बजे आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। महिला ने थाने पहुंचकर दी थी शिकायत आरोपी हेड कांस्टेबल की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। महिला के मुताबिक, वह कृष्ण कुमार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि 7 अक्टूबर को कृष्ण कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इसके बाद महिला ने पहासू थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। एसएसपी ने किया निलंबित महिला की शिकायत के आधार पर पहासू थाना पुलिस ने कृष्ण कुमार के खिलाफ संबंधित आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई जा रही है। जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)