ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:बांदा से चित्रकूट अमावस्या मेले में जाने के लिए घर से निकले थे
झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 82 वर्षीय बुजुर्ग शंकर गुप्ता की मौत हो गई। वह चित्रकूट अमावस्या मेले में जाने के लिए घर से निकले थे। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। जेब में मिले आधार कार्ड से बुजुर्ग की पहचान हुई और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी शंकर गुप्ता अतर्रा कस्बे के बिसंडा रोड के पास रेलवे पटरी पार कर रहे थे। इसी दौरान कर्वी से बांदा जा रही अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शंकर गुप्ता पांच बीघा खेत में खेती करते थे। उनके परिवार में पत्नी चंद्रकली और पुत्र ओमप्रकाश हैं। जीआरपी थाना प्रभारी हरीनाथ सिंह ने बताया कि रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)