लखीमपुर के निघासन में पानी में मिला नवजात का शव:ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना, शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू

Oct 05, 2026 - 14:41
0
लखीमपुर के निघासन में पानी में मिला नवजात का शव:ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना, शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू
लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली क्षेत्र के बुद्धा पुरवा गांव में सोमवार सुबह एक नवजात का शव पानी में उतराता मिला। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, बुद्धा पुरवा गांव निवासी भगौती के घर के पास पानी जमा था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने इसी पानी में नवजात का शव देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस यह पता लगा रही है कि नवजात की मौत कैसे हुई और शव यहां कैसे पहुंचा। निघासन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि नवजात का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User