लखीमपुर-खीरी में SSB जवान का शव कैंपस में लटकता मिला:एक दिन से लापता था, मध्य प्रदेश का रहने वाला था

Oct 09, 2026 - 10:15
0
लखीमपुर-खीरी में SSB जवान का शव कैंपस में लटकता मिला:एक दिन से लापता था, मध्य प्रदेश का रहने वाला था
लखीमपुर खीरी के मझरा फार्म स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 70वीं वाहिनी के कैंपस में शुक्रवार सुबह एक जवान का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंडला जिले के केहर सिंह मसराम के रूप में हुई है। वह आठ अक्टूबर से लापता था। उसका शव शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे मिला। केहर सिंह मसराम SSB की 70वीं वाहिनी के कैंपस में तैनात था। वह 8 अक्टूबर से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह कैंपस में एक पेड़ से उसका शव लटका देख हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस और एसएसबी अधिकारियों को दी गई। जवान की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यह साफ नहीं है कि उसने आत्महत्या की है या उसकी मौत की कोई और वजह है। मौत के सही कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। एसएसबी अधिकारियों की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User