सपा कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम साहब को दी श्रद्धांजलि:नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया, योगदान याद किया

Oct 09, 2026 - 10:15
0
सपा कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम साहब को दी श्रद्धांजलि:नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया, योगदान याद किया
महराजगंज में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बहुजन आंदोलन के नेता मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धांजलि दी गई। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व विधायक पद प्रत्याशी निर्मेश मंगल समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कांशीराम साहब के योगदान को याद किया। निर्मेश मंगल ने कहा कि कांशीराम जी ने दलित, शोषित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक रूप से संगठित कर सामाजिक न्याय को जीवन समर्पित किया। उनका जीवन संघर्ष और समानता की लड़ाई का प्रतीक है। सपा नेता श्रवण पटेल ने बताया कि कांशीराम साहब के सामाजिक समानता व वंचितों के अधिकारों के प्रयास भुलाए नहीं जा सकते। बिंद्रेश कनौजिया, शेख अब्दुल्ला, मेराज अहमद, समीम अकरम, मोहम्मद दीन, संजय यादव, परदेसी प्रजापति और रामनारायण यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User