रामलीला में पुष्प वाटिका प्रसंग का मंचन:माता गौरी की पूजा कर सीता ने मांगा मनोकामना पूर्ति का वरदान

Oct 09, 2026 - 09:43
0
रामलीला में पुष्प वाटिका प्रसंग का मंचन:माता गौरी की पूजा कर सीता ने मांगा मनोकामना पूर्ति का वरदान
पीलीभीत के लक्ष्मी नारायण बगिया मंदिर में गुरुवार को रामलीला के दौरान पुष्प वाटिका लीला, गौरी पूजन और सीता जी द्वारा वरदान प्राप्ति की लीला का मंचन किया गया। प्रसंग के अनुसार, प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र की पूजा के लिए पुष्प लेने पुष्प वाटिका पहुंचे। इसी दौरान जनकनंदिनी सीता सखियों के साथ गौरी पूजन के लिए वहां आईं। लक्ष्मण ने प्रभु श्रीराम को सीता जी के बारे में बताया। इसके बाद सीता जी ने माता गौरी की पूजा-अर्चना कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मान्यता के अनुसार, इसी दौरान माता गौरी के हाथों में चढ़ा पुष्पहार सीता जी पर गिरा। सीता जी ने इसे माता का प्रसाद मानकर ग्रहण किया। लीला के मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, अमरीश शर्मा, नरेश शुक्ला, राकेश लोधी सहित अन्य भक्त मौजूद रहे। लीला का संचालन संजय पांडेय ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User