लखीमपुर में बुजुर्ग की पानी में गिरने से मौत:शौच के लिए गए थे, पैर फिसलने से हुआ हादसा; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
लखीमपुर में सोमवार सुबह सरखना-बेहननपुरवा मार्ग पर चेहलुआ के पास एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की पानी में गिरने से मौत हो गई। वह मरुआ पश्चिम गांव के रहने वाले विजेन्द्र बढ़ई थे। जानकारी के अनुसार, विजेन्द्र बढ़ई (65) पुत्र छोटेलाल बढ़ई सोमवार सुबह सड़क किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पानी में गिर गए। पानी में गिरने से उनकी जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)