राजभर का अखिलेश पर तंज:ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं; अयोध्या और जहूराबाद पुकार रहा

Oct 12, 2026 - 12:35
0
राजभर का अखिलेश पर तंज:ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं; अयोध्या और जहूराबाद पुकार रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अयोध्या से अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने की चुनौती देने के बाद यूपी की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए उन्हें ‘भगोड़ा’ तक कह दिया। राजभर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि ललकार कर भाग जाने वाले को भगोड़ा कहते हैं। उन्होंने अखिलेश से कहा कि उम्मीद है कि वे भगोड़ा साबित नहीं होंगे। अयोध्या और जहूराबाद उन्हें पुकार रहा है। 2027 के चुनाव में अखिलेश का मिटेगा अहंकार राजभर ने अखिलेश पर मुद्दों से बचने और बढ़-चढ़कर बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बीच हाल में हुए विवाद का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख से इस पर भी अपना रुख साफ करने को कहा। राजभर ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश और उनके सहयोगियों का बड़बोलापन और अहंकार मटियामेट हो जाएगा। ओवैसी ने योगी को संभल और अखिलेश को गोरखपुर से लड़ने की दी चुनौती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दिए जाने के बाद सपा प्रमुख की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि हिम्मत है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल से और अखिलेश यादव गोरखपुर से चुनाव लड़ें। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले नेताओं के बीच संभावित चुनावी मैदान को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं के विवाद पर भी अखिलेश से मांगा जवाब राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव से कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद पर भी सवाल पूछे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और एक महिला नेता से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए पूछा कि इमरान मसूद के गिरेबान पर हाथ लगाना सही था या नहीं। उन्होंने प्रमोद तिवारी के हाथ जोड़कर माफी मांगने और कांग्रेस नेताओं की कथित अभद्र भाषा को लेकर भी अखिलेश से अपना पक्ष रखने को कहा। राजभर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘जिस मुद्दे पर बोलना होता है, उस पर क्यों नहीं कुछ बोलते?’ बोले- यूपी का स्वाभिमान जीतेगा, 27 में यूपी जीतेगा राजभर ने अपने पोस्ट के आखिर में 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव और उनके सहयोगियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार उनका बड़बोलापन और अहंकार मटियामेट हो जाएगा। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, ‘यूपी का स्वाभिमान जीतेगा, 27 यूपी जीतेगा।’ इसके साथ ही उन्होंने ‘जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण और जय महाराजा सुहेलदेव’ के नारे भी लिखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User