लखीमपुर में घर में घुसा 3फीट लंबा स्पेक्टेकल कोबरा, VIDEO:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, ग्रामीणों में दहशत
लखीमपुर खीरी के दक्षिण निघासन रेंज क्षेत्र के लुधौरी गांव में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब तीन फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने बिना कोई जोखिम उठाए तत्काल वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर सांप की तलाश शुरू की। टीम ने सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए सांप की लंबाई करीब तीन फीट बताई गई है। उसकी पहचान स्पेक्टेकल कोबरा के रूप में हुई। रेस्क्यू के दौरान अक्षय मौर्य और मनजीत मौजूद रहे। टीम ने काफी सावधानी से सांप को काबू में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप को रेस्क्यू करने के दौरान किसी तरह की चोट नहीं पहुंची। मौजूद लोगों को राहत मिली रेस्क्यू टीम की तत्परता के चलते घर में मौजूद लोगों को भी राहत मिली और सांप को भी सुरक्षित उसके प्राकृतिक वातावरण में पहुंचाया जा सका। घटना के बाद ग्रामीणों में सांप को लेकर चर्चा रही।
अक्षय मौर्य ने बताया कि लुधौरी गांव में घर के अंदर स्पेक्टेकल कोबरा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर करीब तीन फीट लंबे सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम ने की ग्रामीणों से अपील रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि घर, खेत या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे पकड़ने या मारने का प्रयास करें। सांप को छेड़ने से खतरा बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सांप और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)