जालौन में ग्रामीणों का प्रदर्शन:गुलौली से रायड़ दिवारा तक पक्की सड़क की मांग उठाई, SDM को ज्ञापन

Oct 04, 2026 - 11:31
0
जालौन में ग्रामीणों का प्रदर्शन:गुलौली से रायड़ दिवारा तक पक्की सड़क की मांग उठाई, SDM को ज्ञापन
शनिवार को कालपी तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान गुलौली और आसपास के गांवों से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गुलौली से रायड़ दिवारा के बीच पक्की सड़क बनवाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि गुलौली से तहसील मुख्यालय कालपी आने के लिए रायड़ दिवारा होते हुए सीधा रास्ता महज 7-8 किलोमीटर का है। कालपी से रायड़ दिवारा तक डामर की सड़क बनी हुई है, लेकिन वहां से गुलौली तक का मार्ग कच्चा है। बरसात के दिनों में यह रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को बाजार, सरकारी कामकाज या इलाज के लिए कालपी पहुंचने हेतु 25 से 30 किलोमीटर का लंबा अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ता है। यह कच्चा मार्ग क्षेत्र के प्राचीन ऐतिहासिक सूर्य मंदिर को भी सीधे जोड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर वे कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User