लखीमपुर में हुआ सीता स्वयंवर मंचन:शिव धनुष टूटते ही गूंजे जयकारे, बरूई धार्मिक आयोजन देखने पहुंचे ग्रामीण

Oct 14, 2026 - 16:45
0
लखीमपुर में हुआ सीता स्वयंवर मंचन:शिव धनुष टूटते ही गूंजे जयकारे, बरूई धार्मिक आयोजन देखने पहुंचे ग्रामीण
लखीमपुर खीरी के बरूई गांव में आयोजित विशाल जागरण में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मंचन के दौरान भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा तो पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद सीता जी ने भगवान राम के गले में जयमाला डाली। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। देर रात तक चले धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे और जयकारे लगाते रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User