DM रविंद्र मांदड़ ने व्हीलचेयर क्रिकेट कैप्टन को किट दी:दिव्यांग राजा बाबू बोले- किट चोरी होने पर 2 साल से अभ्यास नहीं कर पा रहा था

Oct 14, 2026 - 16:45
0
DM रविंद्र मांदड़ ने व्हीलचेयर क्रिकेट कैप्टन को किट दी:दिव्यांग राजा बाबू बोले- किट चोरी होने पर 2 साल से अभ्यास नहीं कर पा रहा था
गाजियाबाद DM रविन्द्र कुमार मांदड़ के जनता दरबार में दिव्यांग क्रिकेटर राजा बाबू ने अपनी किट चोरी होने पर गुहार लगाई थी। जिसमें दिव्यांग क्रिकेटर ने कहा कि सर मैं 2 साल से आर्थिक परेशानी के चलते अभ्यास नहीं कर पा रहा हूं। मेरी किट ट्रेन में चोरी हो गई थी। इस पर डीएम ने दिव्यांग को पूरी तरह मदद का भरोसा दिया। आज डीएम ने राजा बाबू को अपने ऑफिस में क्रिकेटर को क्रिकेट की पूरी किट दी। यूपी व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कैप्टन हैं राजा बाबू दिव्यांग राजा बााबू ने बताया कि मैं भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का हिस्सा हूं। सथ ही उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का कैप्टन हूं। यूपी के मै जालौन का रहने वाला हूं, पिछले 15 वर्षों से बहरामपुर प्रताप विहार गाजियाबाद में रह रहा हूं। 2 वर्ष पूर्व ट्रेन में यात्रा के दौरान मेरी ​क्रिकेट किट चोरी हो गई। जिससे खेल के दौरान काफी समस्या हो रही थी साथ ही खेल का अभ्यास भी नही कर पा रहा रहा था। राजा बाबू ने कहा कि मुझे पता चला कि गाजियाबाद डीएम बहुत मदद करते हैं। उनके बारे में कई न्यूज देखी। पिछले महीने मैं डीएम से मिला और अपनी पूरी बात बताई। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है DM रविंद्र मांदड़ ने पूरे मामले के संज्ञान में आते हुए कहा कि मानवीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों की सहायता करना भी हमारी जिम्मेदारी है। राजाबाबू को शीघ्र ही क्रिकेट किट उपलब्ध करायी जाएगी। आज बुधवार को डीएम द्वारा राजाबाबू को क्रिकेट किट प्रदान की। इस दौरान राजाबाबू ने डीएम से उनके बैट पर ऑटोग्राफ देने का आग्रह करते हुए कहा कि आप हमारे लिए रियल हीरों हैं। जहां सभी की सहायता एवं सुरक्षा कर रहे हैं। डीएम ने अपने ऑफिस में किट से बैट निकालकर उसे देखा। जहां दिव्यांग किक्रेटर का आग्रह स्वीकार करते हुए बैट पर ऑटाग्राप भी दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User