लखीमपुर में लापता बच्चे का झाड़ियों में मिला शव:परिजनों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई, जांच में जुटा वन विभाग
लखीमपुर खीरी के रुकुंदीपुर गांव में सोमवार शाम से लापता 5 साल के रतन सोनी का क्षत-विक्षत शव मंगलवार को खेत के पास झाड़ियों में मिला। इससे गांव में दहशत फैल गई। परिजनों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रुकुंदीपुर के रहने वाले संदीप सोनी का बेटा रतन सोमवार शाम 6:30 बजे घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसके बाद ही वह गुम हो गया। परिवार व गांव के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन रतन का कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद पिता संदीप सोनी की शिकायत पर फरधान थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया। मंगलवार को खेत के पास किसी ने झाड़ी में बच्चे का शव देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी महक शर्मा के अनुसार, शव की हालत जंगली जानवर के हमले जैसी लग रही है। वन विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले पास के गांव में तेंदुआ दिखा था, इसीलिए परिजन तेंदुए से ही हमले की आशंका जता रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)