हमीरपुर में छत से गिरकर मजदूर की मौत:रेलिंग न होने से संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव में रविवार रात एक मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई। 42 वर्षीय दुलीचंद सिंह के निधन से उनके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव में रविवार रात छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। 42 वर्षीय दुलीचंद सिंह छत पर सो रहे थे। रात में उठकर छज्जे की ओर जाने के दौरान रेलिंग नहीं होने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम पसरा है। छत से गिरने से गंभीर चोटें आईं जानकारी के अनुसार, दुलीचंद सिंह रविवार रात करीब 10 बजे घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान वह पेशाब करने के लिए उठे और छज्जे की तरफ चले गए। छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उरई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम परिजन घायल दुलीचंद को तत्काल सीएचसी राठ लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। खेती और मजदूरी से चलाते थे परिवार दुलीचंद सिंह के पास करीब आधा बीघा जमीन थी। वह खेती के साथ मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मालती, बेटी रेशमा और दो बेटे शिवम व सत्यम हैं। उनकी मौत से पत्नी और तीनों बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)