लखीमपुर में प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या की:कार से शव खाई में फेंका, 4 साल से रिलेशन में था; आरोपी गिरफ्तार

Oct 08, 2026 - 19:39
0
लखीमपुर में प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या की:कार से शव खाई में फेंका, 4 साल से रिलेशन में था; आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी में सड़क किनारे खाई में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी ज्योति शुक्ला की उसके पूर्व प्रेमी अतुल दीक्षित ने गला दबाकर हत्या की थी। दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम संबंध थे, लेकिन आरोपी की शादी के बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया था। पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद के चलते अतुल ने ज्योति की हत्या की। इसके बाद शव को आल्टो कार से ले जाकर कस्ता-सीतापुर मार्ग पर पकरिया जलालपुर गांव के पास सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला मितौली थाना क्षेत्र का है। शादी के बाद बढ़ा विवाद थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे के अनुसार, जांच में सामने आया कि ज्योति के महोली कस्बे के दीक्षित टोला निवासी अतुल दीक्षित से करीब चार साल से प्रेम संबंध थे। करीब दो साल पहले अतुल की शादी मिश्रिख थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को अधिक समय देने लगा, जिसके चलते ज्योति और अतुल के बीच विवाद होने लगा। पुलिस के मुताबिक, ज्योति अतुल पर पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। कार में बैठाकर ले गया, रास्ते में हत्या का आरोप पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन अतुल ने ज्योति को महोली बुलाया। इसके बाद वह उसे अपनी आल्टो कार में बैठाकर घूमता रहा। रात में लखीमपुर की ओर जाते समय दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान अतुल ने ज्योति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को कार से कस्ता-पिपरझला मार्ग पर पकरिया गांव के पास ले गया और सड़क किनारे खाई में फेंककर फरार हो गया। 3 अक्टूबर को शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कराने के साथ जांच शुरू की। CCTV और सर्विलांस से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ मितौली यादवेंद्र के मार्गदर्शन और सर्विलांस टीम की मदद से संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई गई। फुटेज के आधार पर उस कार की पहचान की गई, जिससे महिला का शव ले जाने की आशंका सामने आई। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात करीब 11 बजे अतुल को मितौली-बड़ागांव मार्ग पर सेमरावां बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाल आल्टो कार भी बरामद कर ली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User