कानपुर में ‘अभिव्यंजना-पंच परिवर्तन’ वार्षिकोत्सव:सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन; नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई
कानपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यंजना-पंच परिवर्तन’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण के पांच आयामों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक नीतू सिंह, अध्यक्ष योगेंद्र एन. भार्गव, सह प्रबंधक उर्षमीना खेर, वीएसएसडी कॉलेज की प्रधानाचार्या नीरू टंडन और प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने ‘कृष्णम वंदे’, ‘स्वदेशी स्वर’, ‘रूट्स ऑफ आर सक्सेस’, ‘स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ’, ‘रंगोत्सव’ और ‘माटी की सुगंध’ जैसी प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति और संस्कारों को मंच पर जीवंत किया। ‘फ्रॉम मी टू वी’ मूक अभिनय में स्वच्छता, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया गया। समापन पर ‘पंचामृत-संस्कारों का सफर’ के माध्यम से पांच संकल्प प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी ने आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)