लखीमपुर में सड़क किनारे मिला महिला का शव:आधार कार्ड से हुई 27 वर्षीय ज्योति शुक्ला की पहचान, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Oct 03, 2026 - 11:17
0
लखीमपुर में सड़क किनारे मिला महिला का शव:आधार कार्ड से हुई 27 वर्षीय ज्योति शुक्ला की पहचान, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
लखीमपुर खीरी में कस्ता थाना क्षेत्र के पकरिया जलालपुर गांव के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे कस्ता-सीतापुर मार्ग किनारे एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ यादवेंद्र यादव और थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 27 वर्षीय ज्योति शुक्ला के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, महिला का मायका सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र स्थित भट्ठा मोहल्ले में है, जबकि ससुराल गोला के करनपुर में बताई गई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शरीर पर नहीं मिले गंभीर चोट के निशान सीओ यादवेंद्र यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User