लखीमपुर में टीनशेड की दीवार गिरने से महिला की मौत:मलबे के नीचे दबकर घायल हुई, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
लखीमपुर में थाना उचौलिया क्षेत्र के मठ वाल देवता गांव में लगातार बारिश के कारण राहुल पुत्र रघुनंदन के घर की दीवार और टीनशेड गिर गया। मलबे में दबने से राहुल की 35 वर्षीय पत्नी नीतू गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने नीतू को मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल शाहजहांपुर की मोर्चरी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी मोहम्मदी राजेश प्रताप सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर हो गई थीं। राहुल का परिवार भी कच्चे मकान में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत और अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)