ज्वैलर्स की दुकान से अंगूठियां चुराने वाला गिरफ्तार:सामान देखने के बहाने पहुंचे, चालाकी से 6 सोने की अंगूठियां चुराईं थीं
औरैया के कुदरकोट कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान से सोने की अंगूठियां चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शनिवार शाम पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की छह अंगूठियां बरामद हुईं, जिनका वजन करीब 13 ग्राम है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग राज्यों में घूमकर चोरी की वारदात करता है। कुदरकोट निवासी समीर सोनी न्यू मालोपा ज्वैलर्स चलाते हैं। 19 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे काले रंग की अपाचे बाइक से दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे थे। दोनों ने ज्वैलरी देखने की बात कही। सामान दिखाने के दौरान आरोपियों ने मौका पाकर सोने की अंगूठियां चोरी कर लीं और बाइक से फरार हो गए। समीर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। अंडरपास में बारिश से बचने रुका, पुलिस ने दबोचा शनिवार को कुदरकोट थाना पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली। टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के गढ़वाना जाने वाले मार्ग के अंडरपास के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने कासिम अब्बास ईरानी निवासी विदिशा रोड, भानपुर, भोपाल को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से छह पीली धातु की अंगूठियां बरामद हुईं।
अलग-अलग राज्यों में घूमकर चोरी करने की बात कबूली पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 19 सितंबर को कुदरकोट की ज्वैलर्स दुकान से अंगूठियां चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह चोरी की अंगूठियां बेचने जा रहा था। रास्ते में बारिश होने पर अंडरपास के नीचे रुक गया। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी के चलते पकड़ा गया। मुकदमे में बढ़ाई गई धारा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद छह अंगूठियों का वजन करीब 13 ग्राम बताया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक समित चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शम्भूनाथ समेत पुलिस टीम शामिल रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)