लखनऊ आएंगे कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय:भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत महापुराण का रसपान कराएंगे
लखनऊ में एक बार फिर भक्ति की बयार बहने जा रही है। शहर में 28 जनवरी 2027 से 4 फरवरी तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा होगी। आठ दिवसीय महोत्सव में प्रख्यात कथा प्रवक्ता इंद्रेश उपाध्याय कथा सुनाएंगे। वे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत महापुराण का रसपान कराएंगे। इस अवसर पर कृष्ण चंद्र शास्त्री का भी विशेष सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। कथा के मुख्य आयोजक कुलदीप मिश्रा हैं। आयोजन समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजक कुलदीप मिश्रा ने बताया कि लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिसके लिए बैठक और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)