लखनऊ बारिश में व्यापार हुआ फीका:चौक साप्ताहिक बाजार में पसरा सन्नाटा , व्यापारियों को नहीं मिल रहे ग्राहक
लखनऊ में 72 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश का सीधा , असर व्यापार पर पड़ रहा है। शनिवार को सदर और उदयगंज के बीच में लगने वाला साप्ताहिक बाजार पूरी तरह बंद रहा। वहीं रविवार को चौक नक्खास में लगने वाला साप्ताहिक बाजार फीका रहा। लगभग 80% दुकान नहीं लगी जो चुनिंदा दुकानदार आए थे उन्होंने भी ग्राहक नहीं मिल रहे। नक्खास साप्ताहिक बाजार हुआ फीका आदर्श व्यापार मंडल के नक्खास के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब ने बताया कि बारिश की वजह से व्यापारी परेशान है। उन्होंने बताया कि रविवार को नक्खास में जो बाजार लगती है इसमें 500 से अधिक पटरी दूकानें होती हैं।इसके अलावा बहुत सारे ठेले और छोटे उद्योग वाले इस बाजार में जुड़ते हैं। इस रविवार को बारिश के कारण सुबह से दुकान नहीं लगी। दोपहर में लगभग 20 प्रतिशत जब दुकानें लगी भी तो सामान को पन्नी से ढक कर रखना पड़ा। इन इलाकों में सबसे अधिक व्यापार प्रभावित हुआ बारिश के कारण अमीनाबाद, नजीराबाद, चौक, कैसरबाग, आलमबाग, आशियाना , भूतनाथ मार्केट और पत्रकारपुरम के बाजारों में लगभग सन्नाटा पसरा रहा। कपड़ा, ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अन्य प्रमुख शोरूम में दुकानदार और कर्मचारी दिनभर ग्राहकों की राह तकते नजर आए। कैसरबाग और नजीराबाद जैसे घने व्यावसायिक क्षेत्रों में कई दुकानदारों ने अपने शटर ही नहीं खोले। वहीं, जिन व्यापारियों ने दुकानें खोली भी थीं, उन्होंने ग्राहक न पहुंचने 8 बजे से पहले बंद करना पड़ा। सड़क किनारे जल भराव से परेशान लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि लगातार बारिश से शहर का लगभग 80 प्रतिशत व्यापार ठप हो चुका है। अमीनाबाद और नजीराबाद में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले खरीदारों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है। भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बारिश में असुविधा के कारण आम नागरिक अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बारिश के साथ जो बड़ी समस्या है वह जल भराव की है। सड़क के किनारे पानी भर जाने की वजह से दुकान नहीं लग पा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)