बारिश से दो मकान गिरे, तीन घायल:सीएचसी गुन्नौर से दंपती हायर सेंटर रेफर, 4 बेटियों के पिता का पैर फ्रैक्चर
संभल की तहसील गुन्नौर क्षेत्र के दो गांवों में रविवार को बारिश के कारण दो मकान गिर गए। गढ़िया गांव में मकान की छत गिरने से नरेश के पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीं पवारी गांव में कच्चा मकान गिरने से विनोद पुरी और उनकी पत्नी अंजू देवी मलबे में दबकर घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया। दंपति की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अकेले घर में मौजूद था नरेश, छत गिरने से घायल गुन्नौर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी नरेश पुत्र राम सिंह का मकान रविवार दोपहर करीब 12 बजे गिर गया। हादसे के समय नरेश घर के अंदर अकेले थे। उनकी पत्नी रुबी और बच्चे दूसरी जगह पर थे। मकान की छत गिरने से नरेश के पैर में फ्रैक्चर हो गया। नरेश मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी चार बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी खुशी करीब डेढ़ महीने की है। अन्य बेटियों में पिंकी (9), अंजली (6) और ज्योति (3) हैं। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट नरेश ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। हादसे के बाद परिवार के पास सिर छिपाने की जगह नहीं है। उन्होंने घटना की सूचना प्रशासन को दी है। नरेश का कहना है कि अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मलबे में दबे दंपति, दोनों को हायर सेंटर भेजा दूसरा हादसा बबराला थाना क्षेत्र के पवारी गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। यहां विनोद पुरी पुत्र परमेश्वर का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में विनोद और उनकी पत्नी अंजू देवी दबकर घायल हो गईं। सूचना पर 108 एंबुलेंस गांव पहुंची। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गृहस्थी का सामान खराब, दो लाख से ज्यादा नुकसान मकान गिरने से घर में रखा पूरा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित परिवार ने करीब 2 लाख रुपए से अधिक के नुकसान की बात कही है। गांव निवासी नरेश गौतम ने बताया कि कच्चा मकान गिरने से पति-पत्नी घायल हुए हैं। लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई एसडीएम अवधेश कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मकान गिरने की सूचना मिली है। क्षेत्रीय लेखपाल को घटनास्थल पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)