लखनऊ धरना देने जा रहे संविदा कर्मचारियों को रोका:कर्मचारियों ने नारेबाजी की, अध्यक्ष बोले- रात से घर पर पुलिस मौजूद
फर्रुखाबाद से संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना देने जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्हें जहानगंज में पुलिस ने रोक लिया। बस से उतरकर कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस से वार्ता के बाद बस वापस फर्रुखाबाद को रवाना हो गई। कर्मचारी नियमितीकरण और समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने 8 से 10 अक्टूबर तक सीएमओ कार्यालय में भी धरना दिया था। आज उनका लखनऊ के इको गार्डन में प्रदर्शन तय था। इसी के तहत शहर की आवास विकास में सुबह 6 से ही कर्मचारी पहुंचना शुरू हो गए थे। कर्मचारियों के पहुंचने के बाद एक बस से यह लोग रवाना हुए। बस में करीब 40 से 45 यूनियन के संविदा कर्मचारी थे। यूनियन के अध्यक्ष राज आर्यन अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने कर्मचारियों की बस को आगे नहीं बढ़ने दिया। बस में करीब 40 से 45 संविदा कर्मचारी थे। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उनके घर पर रात 1 बजे से पुलिस तैनात है और उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। करीब 10 बजे कर्मचारी जहानगंज से वापस फर्रुखाबाद लौट गए। जहानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि बातचीत के बाद कर्मचारी मान गए और फर्रुखाबाद वापस रवाना हो गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)