टोटो बचाने के चक्कर में पलटी बोलेरो, 10 लोग घायल:मिर्जापुर में विंध्याचल जा रहे परिवार के सदस्य मिर्जापुर-औराई मार्ग पर हुआ हादसा

Oct 12, 2026 - 10:54
0
टोटो बचाने के चक्कर में पलटी बोलेरो, 10 लोग घायल:मिर्जापुर में विंध्याचल जा रहे परिवार के सदस्य मिर्जापुर-औराई मार्ग पर हुआ हादसा
मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह विंध्याचल दर्शन के लिए जा रही एक बोलेरो टोटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार 10 लोग घायल हो गए। घटना मिर्जापुर-औराई मार्ग पर शेख डडिया गांव के पास हुई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया गया। टैंकर को ओवरटेक करते समय सामने आया टोटो वाराणसी के फूलपुर निवासी दिलीप कनौजिया (48) अपने परिवार के साथ बोलेरो से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। शेख डडिया गांव के पास चालक टैंकर को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने टोटो आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 4 वर्षीय शिवांश, 6 वर्षीय सोनाक्षी, 45 वर्षीय सरिता, 24 वर्षीय नंदिनी, 4 वर्षीय सीतांशु, दिलीप कनौजिया समेत परिवार की अन्य महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। समाजसेवी रवि यादव समेत अन्य लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी धीरज जायसवाल ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है। इसके बाद परिवार के लोगों को विंध्याचल दर्शन के लिए भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User