लखनऊ एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से बढ़ेंगी 40 उड़ानें:रोजाना 170 विमानों का होगा संचालन; अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई समेत कई रूटों पर राहत

Oct 17, 2026 - 10:59
0
लखनऊ एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से बढ़ेंगी 40 उड़ानें:रोजाना 170 विमानों का होगा संचालन; अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई समेत कई रूटों पर राहत
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सर्दियों में हवाई सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल तैयार हो गया है। इसके तहत 25 अक्टूबर से विमानों की संख्या में 40 की बढ़ोतरी होगी। अभी एयरपोर्ट से रोजाना 130 विमानों का आना-जाना होता है, जो नए शेड्यूल के लागू होने के बाद बढ़कर 170 हो जाएगा। अहमदाबाद, देहरादून, बंगलूरू, हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई समेत कई प्रमुख रूटों पर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रोजाना 25 हजार यात्री करते हैं सफर वर्तमान में लखनऊ एयरपोर्ट से संचालित 130 उड़ानों के जरिए रोजाना करीब 25 हजार यात्री आवाजाही करते हैं। इनमें घरेलू उड़ानों के साथ खाड़ी देशों के लिए संचालित सेवाएं भी शामिल हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विंटर शेड्यूल में अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की गई है। खासकर उन रूटों पर विमानों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जहां अभी उड़ानों की संख्या कम है। कई प्रमुख शहरों के लिए बढ़ेगी सुविधा लखनऊ से कई शहरों के लिए सीधी उड़ानों की संख्या में कमी आने के बीच नए शेड्यूल में उड़ानों को बढ़ाने की तैयारी की गई है। इससे यात्रियों को अपनी जरूरत के मुताबिक फ्लाइट चुनने के अधिक विकल्प मिल सकेंगे। 25 अक्टूबर से लागू होने वाले इस शेड्यूल के बाद एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बढ़ जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User