केराकत में दुर्गा महोत्सव:महाषष्ठी पर खुले मां दुर्गा के पट, प्रथम दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
जौनपुर में केराकत के रामलीला स्टेज पर जय मां दुर्गा संघ की ओर से आयोजित शारदीय नवरात्र महोत्सव में महाषष्ठी पर माता रानी के पट खोले गए। वर्ष 1983 से चली आ रही इस परंपरा के तहत माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडाल में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा और महिषासुर मर्दिनी का जीवंत दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। पंडाल को पुष्प-मालाओं, झूमरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने माता रानी के प्रथम दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)