लखनऊ के डायग्नोस्टिक सेंटर में बड़ी चोरी:अल्ट्रासाउंड मशीन समेत लाखों के उपकरण और नकदी पार, देखें सीसीटीवी VIDEO

Oct 16, 2026 - 15:07
0
लखनऊ के डायग्नोस्टिक सेंटर में बड़ी चोरी:अल्ट्रासाउंड मशीन समेत लाखों के उपकरण और नकदी पार, देखें सीसीटीवी VIDEO
लखनऊ के विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में चोरी का मामला सामने है। चोरों ने ताला तोड़कर अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में गमछे से मुंह ढक कर तीन चोर रात में करीब 3 बजकर 19 मिनट पर दाखिल हुए। इसके बाद 10 मिनट में चोरी कर कार में सामान लादकर फरार हो गए। घटना के दौरान चोर कार में सामान लादते नजर आ रहे हैं। कर्मचारी के पहुंचने पर चोरी की जानकारी चौक पुलिस को पीड़ित ने शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, शिया पीजी कॉलेज के पास विक्टोरिया स्ट्रीट पर स्थित फर्स्ट स्कैन डायग्नोस्टिक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड है । इसकी मालिक डॉ निल्मा वहीद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका यह सेंटर पिछले करीब एक साल से संचालित हो रहा है 16 अक्टूबर 2026 की सुबह जब सेंटर की कर्मचारी रेश्मा मौके पर पहुंची, तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना संचालिका को दी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के पहुंचने पर निल्मा और कर्मचारियों ने बताया कि सेंटर से चोर वल्सन आरएस वी-22 अल्ट्रासाउंड मशीन, पीओएस मशीन, अल्ट्रासाउंड से जुड़े उपकरण, मॉनिटर, प्रिंटर, लैपटॉप कंप्यूटर और मरीजों से संबंधित रखे करीब 48,000 रुपये नकद चुरा ले गए। पीड़िता ने पुलिस से इस घटना में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सामान के बरामदगी की मांग उठाई है। वहीं, पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User