लखनऊ के हजरतगंज में दो पक्षों में मारपीट:सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चले लात घूंसे, पुलिस के सामने भी नहीं डरे दबंग

Oct 17, 2026 - 12:37
0
लखनऊ के हजरतगंज में दो पक्षों में मारपीट:सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चले लात घूंसे, पुलिस के सामने भी नहीं डरे दबंग
लखनऊ के हजरतगंज में साहू सिनेमा के पास शुक्रवार देर रात खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वहां पर आए लोगों ने दुकानदार व अन्य लोगों के साथ जमकर मारपीट की। दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर हजरतगंज में मारा पीटा। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन दबंग उनके सामने भी मारपीट करते रहे। किसी तरह पुलिस सभी को कंट्रोल कर थाने लेकर गई। हजरतगंज साहू सिनेमा के सामने शुक्रवार रात करीब 11 बजे बवाल हो गया। जिसका वीडियो वहां से गुजर रहे लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ तौर पर कई लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर एक युवक को पीट रहे हैं। बताया जा रहा है खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जो बढ़ गया और जमकर मारपीट शुरू हो गई। 3 तस्वीरें देखिए… सड़क पर लगा जाम, पुलिस के सामने मारपीट मारपीट के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। वहां मौजूद लोग बचकर भागने लगे। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया। तभी वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी इतने निडर थे पुलिस को देखकर भी नहीं रुके और मारपीट करते रहे। घटना में कई लोगों को चोट आई है। फिलहाल पुलिस किसी तरह मामला शांत कराकर कुछ लोगों को थाने ले गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User