लखनऊ के निशातगंज पुल पर एक्सीडेंट:रॉन्ग साइड आ रही स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, अमेठी के युवक की मौत

Oct 04, 2026 - 13:58
0
लखनऊ के निशातगंज पुल पर एक्सीडेंट:रॉन्ग साइड आ रही स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, अमेठी के युवक की मौत
महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज पुल पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। गोल मार्केट की ओर से रॉन्ग साइड में आ रही स्कूटी और सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। रॉन्ग साइड बना हादसे का कारण पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 12:30 बजे की है। निशातगंज पुल स्थित पुलिस चौकी के सामने यह दुर्घटना हुई। अमेठी निवासी सत्यमान सिंह (30) अपनी स्कूटी UP41 BL 9679 से गोल मार्केट की तरफ से निशातगंज की ओर रॉन्ग साइड आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा अल्ट्रोज कार UP32 RE 4214 से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत सूचना मिलते ही महानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को तत्काल केजीएमयू (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टिकरी निवासी सत्यमान सिंह (30 वर्ष) पुत्र रामबहादुर सिंह के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे उनके चचेरे भाई ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को केजीएमयू की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User