मुजफ्फरनगर में AISMNF इकाई का गठन:सरदार अहमद बने अध्यक्ष, रविन्द्र कुमार महामंत्री

Oct 04, 2026 - 13:58
0
मुजफ्फरनगर में AISMNF इकाई का गठन:सरदार अहमद बने अध्यक्ष, रविन्द्र कुमार महामंत्री
आल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फैडरेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद के निर्देशानुसार मुजफ्फरनगर में संगठन की जिला इकाई का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस पुनर्गठन में सरदार अहमद को जिलाध्यक्ष और रविन्द्र कुमार को जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर संगठन के प्रदेश महामंत्री नीरज गुप्ता और उपाध्यक्ष मुकेश गोयल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि सरदार अहमद और रविन्द्र कुमार संगठन के हितों की रक्षा करते हुए पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User