लखनऊ के सेंटीनियल कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी:65 छात्रों ने 40 मॉडल दिखाए, वैज्ञानिक सोच बढ़ाने का लक्ष्य
लखनऊ सेंटीनियल इंटर कॉलेज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के 65 छात्रों ने 40 मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ावा देना रहा। प्रदर्शनी में रक्त समूह, श्वसन तंत्र, सौर ऊर्जा, जल निस्यंदन, टैंक अलर्ट इंडिकेटर, न्यूरॉन क्रियाविधि और मस्तिष्क की उपयोगिता से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। रसायन विज्ञान में बायोप्लास्टिक, एडवांस्ड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, पुष्प की संरचना, भूकंप इंडिकेटर, सजीव कोशिकांग और यूरिनरी स्टोन फॉर्मेशन जैसे मॉडल प्रस्तुत किए गए। मॉडल के जरिए छात्रों ने नवाचार पेश किया भौतिक विज्ञान में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ट्रेन, एआई रोबोट, कचरे से ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा रूपांतरण के वर्किंग मॉडल पेश किए गए। जीव विज्ञान में मानव शरीर के विभिन्न तंत्रों, पौधों में जनन, पर्यावरणीय संरचना और अजैविक कारकों के चक्रण को मॉडल के जरिए समझाया गया। मुख्य अतिथि मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने छात्रों के मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने मॉडल की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक आधार और उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल समझाए। छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक छात्र में नवाचार की क्षमता होती है। शिक्षक-शिक्षिकाओं का दायित्व है कि प्रतिभा को समय पर पहचानकर उसे उचित मंच उपलब्ध कराएं। इससे छात्र विद्यालय स्तर से आगे बढ़कर जनपद, मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। मॉडलों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने वैज्ञानिकता, नवाचार, उपयोगिता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया। आयोजन प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विज्ञान शिक्षिकाओं दयाना इफ्तिखार और जोहरा फातिमा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक आर.के. सिंह ने मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य ने प्रबंधक आर.के सिंह और कोषाध्यक्ष दीपक डेविड शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)