लखनऊ विश्वविद्यालय में 'वॉर्टेक्स' रोबोटिक्स कार्यशाला शुरू:लाइफ-रोबो क्लब और IEEE ने किया आयोजन, छात्रों को मिलेगी नई तकनीक की जानकारी

Oct 03, 2026 - 21:31
0
लखनऊ विश्वविद्यालय में 'वॉर्टेक्स' रोबोटिक्स कार्यशाला शुरू:लाइफ-रोबो क्लब और IEEE ने किया आयोजन, छात्रों को मिलेगी नई तकनीक की जानकारी
लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में लाइफ-रोबो रोबोटिक्स क्लब ने आईईईई आरएएस के सहयोग से 'वॉर्टेक्स' रोबोटिक्स कार्यशाला श्रृंखला और इंडक्शन कार्यक्रम शुरू किया। पहले सत्र 'Robotics: Who I Am?' में छात्रों ने हिस्सा लिया। रोबोटिक्स क्लब के कनविनर डॉ. मनोज कुमार जैन ने इसका संचालन किया। उन्होंने ट्रांसड्यूसर्स और सेंसर तकनीक की मूल बातें समझाईं। डॉ. जैन ने सेंसर के प्रकार, गुण और रोबोटिक सिस्टम में उनके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने सेंसर आधारित निर्णय प्रणाली और स्मार्ट रोबोटिक एप्लीकेशन भी समझाईं। रोबोटिक्स और सेंसर तकनीक का इस्तेमाल उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, परिवहन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में बढ़ रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को इन नई तकनीकों से जोड़ना है। संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इससे छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों पर प्रैक्टिकल काम करने का मौका मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User