लखनऊ कि पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस:मलिहाबाद में सब से अधिक 153 शिकायतें आईं,राजस्व से जुड़े मामले सबसे ज्यादा

Oct 03, 2026 - 19:51
0
लखनऊ कि पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस:मलिहाबाद में सब से अधिक 153 शिकायतें आईं,राजस्व से जुड़े मामले सबसे ज्यादा
लखनऊ में शनिवार को पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अधिकारियों के सामने फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 612 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 75 मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजा गया। समाधान दिवस पर सबसे अधिक 153 शिकायतें मलिहाबाद तहसील में पहुंचीं। इनमें 11 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं बीकेटी तहसील में 142 में से 27, मोहनलालगंज में 144 में से 27, सरोजनीनगर में 95 में से 6 और सदर तहसील में 78 में से 4 मामलों का समाधान किया गया। राजस्व से जुड़े मामले सबसे अधिक शिकायतों में राजस्व से जुड़े मामले सबसे अधिक रहे। जिले में राजस्व के 336 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसके अलावा पुलिस से संबंधित 78, विकास विभाग के 46, समाज कल्याण के 19, शिक्षा के 5, स्वास्थ्य के 3 और नगर निगम से जुड़े 6 मामले आए। राजस्व एवं पुलिस से संयुक्त रूप से संबंधित 8 शिकायतें भी दर्ज हुईं। इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित 111 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। पीड़ितों और शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User