लखनऊ की सई नदी में कूदा 22 साल का युवक:SDRF और गोताखोर तलाश में जुटे, घर से 200 मीटर दूर पुल से लगाई छलांग

Oct 09, 2026 - 13:20
0
लखनऊ की सई नदी में कूदा 22 साल का युवक:SDRF और गोताखोर तलाश में जुटे, घर से 200 मीटर दूर पुल से लगाई छलांग
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक सई नदी में कूद गया। लतीफ नगर गांव की ग्राम प्रधान मालती शुक्ला का 22 साल का बेटा आश्रय शुक्ला उर्फ कल्लू सुबह करीब 9 बजे घर से 200 मीटर दूर पुल पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। उसे मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। नदी के तेज बहाव में वह बह गया। उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। आश्रय के नदी में कूदने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने परिवार और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। आसपास के गांवों से गोताखोर भी बुलाए गए हैं, जो नदी में आश्रय की तलाश कर रहे हैं। सरोजनीनगर के तहसीलदार जेपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और तलाश की जानकारी ली। आश्रय के पिता अजय शुक्ला की गांव में शुक्ला हार्डवेयर के नाम से दुकान है। परिवार में उसकी मां स्नेहलता और बड़ा भाई तरुण भी हैं। घटनास्थल की तस्वीरें देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User