संपूर्ण समाधान अभियान से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण:अमेठी डीएम की पहल पर सार्वजनिक रास्ते से हटाया कब्जा
अमेठी डीएम शशांक चौधरी की पहल पर जिले में एक दिन का संपूर्ण समाधान अभियान चलाया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से मिली पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कहीं सार्वजनिक रास्ते से अवैध कब्जा हटवाया गया, तो कहीं खराब हाईमास्ट लाइट ठीक कराई गई। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिलाने और बारिश में मकान गिरने पर आर्थिक मदद मंजूर कराने जैसी कार्रवाई भी की गई। सार्वजनिक रास्ते से हटाया अवैध कब्जा अभियान के तहत डेढ़पसार गांव के दीपक पांडेय की शिकायत पर सार्वजनिक रास्ते से अवैध कब्जा हटवाया गया। वहीं, धरमैतेपुर की उषा देवी को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिलाया गया। खराब हाईमास्ट लाइट ठीक कराई मुसाफिरखाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में केवलादेवी की शिकायत पर खराब हाईमास्ट लाइट ठीक कराई गई। गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में शेषनाथ प्रजापति की शिकायत पर सीसी रोड से जानवर हटवाए गए, जिससे रास्ते की समस्या का समाधान किया जा सके। मकान गिरने पर आर्थिक मदद मंजूर मझगंवा मछरिया गांव की रामावती का बारिश में मकान गिर गया था। उनकी शिकायत पर राजस्व टीम ने आर्थिक सहायता मंजूर कराई। डीएम शशांक चौधरी ने बताया कि जिन शिकायतों का समाधान तुरंत किया जा सकता है, उन पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई जाती है, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)