लखनऊ की श्रद्धा हाजेला ने बनाया रिकॉर्ड:105 सेकंड में 500 तरह के रायते बनाए, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
लखनऊ की श्रद्धा हाजेला ने एक मिनट 45 सेकंड में 500 प्रकार के रायते बनाकर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। 100 शेफ की टीम द्वारा इस रिकॉर्ड को स्थापित किया गया। श्रद्धा हाजेला ने मुजफ्फरनगर के ओमेगा होटल में आयोजित विश्व के सबसे बड़े रायता महोत्सव में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 100 शेफ ने मिलकर 500 प्रकार का रायता बनाने का कार्य किया। इस उपलब्धि से लखनऊ विकास नगर निवासी श्रद्धा हाजेला, उनके परिवार और कस्बे के सभी शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में लखनऊ का नाम दर्ज कराने के लिए श्रद्धा को बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)