गाजीपुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिली शख्स की लाश:रेलवे कर्मचारियों ने 112 को दी सूचना, पहचान कराने में जुटी पुलिस
गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महराजगंज स्थित शेखपुरा रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार रात करीब 8:30 बजे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने शव देखा और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद आसपास के इलाके में पूछताछ की गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को सुरक्षित मॉर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति रेलवे ट्रैक के किनारे तक कैसे पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान और मौत की वजह साफ होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)