लखनऊ में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला:5 दिन कामकाज पर बनेगी कमेटी; सोमवार से कामकाज सामान्य रहेगा

Sep 28, 2026 - 08:57
0
लखनऊ में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला:5 दिन कामकाज पर बनेगी कमेटी; सोमवार से कामकाज सामान्य रहेगा
बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई बैठक में हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी। हड़ताल टलने से सोमवार से बुधवार तक बैंक शाखाओं में कामकाज सामान्य रहेगा। छुट्टियों की मांग पर कमेटी बनाने पर सहमति बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की है। इस मुद्दे पर रविवार देर रात हुई बैठक में छुट्टियों की मांग पर विचार के लिए कमेटी बनाने पर सहमति बनी। इसके बाद UFBU ने प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया। बैंक यूनियनों की अन्य मांगों में परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना की विसंगतियां दूर करना, खाली पदों पर भर्ती और पुरानी पेंशन बहाली समेत सेवा संबंधी मुद्दे शामिल हैं। इन मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। रविवार को भी खुले थे बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत देने के लिए 27 सितंबर, रविवार को भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य कार्यदिवस की तरह कामकाज की व्यवस्था की गई थी। रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय के निर्देश पर शाखाओं, करेंसी चेस्ट और संबंधित इकाइयों को खोलने की तैयारी की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User