सुल्तानपुर में बाग में लटका मिला बुजुर्ग का शव:मजदूरी करने गया था, शाम को नहीं लौटा; 2 साल से चल रही थी दवा

Sep 28, 2026 - 08:57
0
सुल्तानपुर में बाग में लटका मिला बुजुर्ग का शव:मजदूरी करने गया था, शाम को नहीं लौटा; 2 साल से चल रही थी दवा
सुल्तानपुर में दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दानूपट्टी गोसैसिंहपुर के पास सोमवार सुबह बाग में एक वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी छोटेलाल (65) पुत्र राम सामाऊज मजदूरी करते थे। वह रविवार को रोज की तरह काम पर गए थे, लेकिन शाम को घर नहीं लौटे। परिजनों ने रात में उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर घर लौट आए। सोमवार सुबह परिजन दोबारा छोटेलाल की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दानूपट्टी गोसैसिंहपुर में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला है। घर से करीब दो किलोमीटर दूर परिजन मौके पर पहुंचे तो शव छोटेलाल का निकला। शव देखते ही पत्नी और बेटी चीख-चीखकर रोने लगीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोस्तपुर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोस्तपुर इंस्पेक्टर नारद मुनि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे और करीब दो साल से उनका इलाज चल रहा था। रविवार शाम वह काम की जगह से घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। मृतक अपने पीछे बेटे गुरुदीन (36), अनिल (29), बेटी संगीता और पत्नी कबूतरा को छोड़ गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User